होंडा ने पिछले साल दिसंबर में अपनी लोकप्रिय बाइक Honda SP 160 को अपडेट कर नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा था। इस अपडेट में इंजन को OBD 2B मानकों के अनुरूप बनाया गया, लेकिन यह नया बदलाव ग्राहकों को ज्यादा पसंद नहीं आया। इसके परिणामस्वरूप, 160cc सेगमेंट में इसकी बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई।
रशलेन के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में Honda SP 160 की बिक्री में करीब 80% की गिरावट देखी गई। कंपनी इस महीने सिर्फ 1,117 यूनिट्स ही बेच पाई, जो फरवरी 2024 के मुकाबले 78.33% कम है। पिछले साल इसी महीने होंडा ने 5,155 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, जनवरी 2025 में 5,019 यूनिट्स बिकने के बाद फरवरी में बिक्री 77.74% तक घट गई।
दूसरे मॉडल निकले आगे
भारतीय बाजार में 160cc कम्यूटर और स्पोर्ट-टूरिंग सेगमेंट में Honda SP 160 का मुकाबला TVS Apache RTR 160, Bajaj Pulsar 150 और Yamaha FZ-FI V4 से होता है। फरवरी 2025 में TVS अपाचे सीरीज की 37,954 यूनिट्स और Bajaj Pulsar 150 की 13,917 यूनिट्स बिकने में सफल रहीं, जिससे यह बाइक होंडा की SP 160 से कहीं आगे निकल गईं।
इंजन और माइलेज
Honda SP 160 में 162.71cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 13 hp पावर और 14.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक ARAI के अनुसार 65 किमी/लीटर तक माइलेज दे सकती है।
फीचर्स और वेरिएंट
SP 160 में 4.2 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा के रोड सिंक ऐप का सपोर्ट दिया गया है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक प्लेबैक जैसी सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा, इसमें USB टाइप-C चार्जर भी दिया गया है। यह बाइक दो वेरिएंट – सिंगल डिस्क और डबल डिस्क में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹1.21 लाख और ₹1.27 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
अन्य स्पेसिफिकेशन
Honda SP 160 कुल 4 वेरिएंट्स और 8 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 162.71cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 13.27 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क देता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) मिलता है। बाइक का वजन 141 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।